खोरठा व्याकरण – वचन

वचन: वचन शब्दों के संख्यावाचक रूप को कहा जाता है। यह संज्ञा के उस रूप से संबंधित है, जिसमें किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि के एक या एक से अधिक होने का बोध होता है।
उदाहरण
- लड़का भागता है। (यहां ‘लड़का’ एक ही व्यक्ति का बोध करा रहा है, यानी एकवचन।)
- लड़के भागते हैं। (यहां ‘लड़के’ कई व्यक्तियों का बोध करा रहा है, यानी बहुवचन।)
वचन की परिभाषा (डॉ. वासुदेव नन्दन प्रसाद के अनुसार)
संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे वचन कहते हैं।
खोरठा भाषा में वचन
खोरठा भाषा में भी हिन्दी और अंग्रेजी की तरह दो वचन होते हैं:
- एकवचन
- बहुवचन
1. एकवचन
जिस शब्द से किसी वस्तु की एक संख्या का बोध होता है, उसे एकवचन कहा जाता है।
उदाहरण:
- छगरी (एक छगरी)
- काड़ा (एक काड़ा)
- बरद (एक बरद)
- आदमी (एक आदमी)
2. बहुवचन
जिस शब्द से किसी चीज के एक से अधिक संख्या का बोध होता है, उसे बहुवचन कहा जाता है।
उदाहरण:
- छगरीअइन (कई छगरी)
- पठरूवइन (कई पठरू)
- कड़वइन (कई कड़ा)
खोरठा में बहुवचन बनाने के नियम
खोरठा में बहुवचन बनाने के लिए शब्दों के अंत में वचन बोधक प्रत्यय जोड़कर बहुवचन बनाए जाते हैं।
इकारान्त शब्दों के लिए बहुवचन
इकारान्त शब्दों (जिनके अंत में इ अक्षर होता है) में अइन प्रत्यय जोड़ा जाता है।
उदाहरण:
- छगरी + अइन = छगरीअइन
- जनि + अइन = जनिअइन
- भेड़ी + अइन = भेडिअइन
- लड़की + अइन = लड़किअइन
अकारान्त शब्दों के लिए बहुवचन
अकारान्त शब्दों (जिनके अंत में आ स्वर होता है) में अइन प्रत्यय जोड़ने की जगह, कुछ शब्दों को आकारान्त बनाने के लिए आकार या वा जोड़कर बहुवचन बनाया जाता है।
उदाहरण:
- बरद + अइन = बरदइन
- कलम + अइन = कलमइन
- सोनार + अइन = सोनरा, सोनरवा
आकारान्त शब्दों के लिए बहुवचन
आकारान्त शब्दों में वइन प्रत्यय जोड़कर बहुवचन बनाया जाता है।
उदाहरण:
- बेटा + वइन = बेटवइन
- बरद + वइन = बरदवइन
- खेत + वइन = खेतइवन
उकारान्त शब्दों के लिए बहुवचन
उकारान्त शब्दों के अंत में वइन प्रत्यय जोड़कर बहुवचन बनाया जाता है।
उदाहरण:
- गरू + वइन = गरूवइन
- पठरू + वइन = पठरूवइन
मनुष्यों के बहुवचन रूप
खोरठा में मनुष्यों के बहुवचन रूप बनाने के लिए बंगला भाषा से गुला, गुलि, गुलइन, गुलिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण:
- छउवागुला (कई छउवा)
- गिदरगुला (कई गिदर)
- मास्टर गुला (कई मास्टर)
- नेतागुला (कई नेता)
सर्वनाम का बहुवचन रूप
खोरठा में खिन / रिन / सब / इन शब्द प्रत्यय लगाकर भी बहुवचन बनाए जाते हैं।
उदाहरण:
- हम + रिन = हमरिन (हम लोग)
- तोय + रिन = तोहरिन (तुम लोग)
- ऊ + खिन / रिन = ओखिन / ओहरिन (वे लोग)
- हमिन सब / तोहिन सब (हम सब / तुम सब)
- ओखिन सब (वे सब)
इस प्रकार, खोरठा व्याकरण में वचन बनाने के लिए कई नियम और प्रत्ययों का प्रयोग किया जाता है, जो भाषा को संख्यात्मक रूप में स्पष्ट बनाते हैं।