Home / History of Jharkhand / झारखंड के प्रमुख विद्रोह एवं आंदोलन | Major rebellions and movements of Jharkhand Notes

झारखंड के प्रमुख विद्रोह एवं आंदोलन | Major rebellions and movements of Jharkhand Notes

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

झारखंड, जो भारत के पूर्वी भाग में स्थित है, एक समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का प्रदेश है। यहाँ के प्रमुख विद्रोह और आंदोलन झारखंड की सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक स्थितियों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते रहे हैं। इन आंदोलनों ने न केवल स्थानीय जनजीवन को बदलने का कार्य किया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी।

ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो झारखंड का क्षेत्र आदिवासी संघर्षों और विद्रोहों का केंद्र रहा है। इन विद्रोहों की जड़ें मुख्यतः शोषण, अन्याय और सामंतवाद के खिलाफ प्रतिरोध में पाई जाती हैं।

प्रारंभिक काल से ही यहाँ के आदिवासी समुदायों ने अपने अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है।

झारखंड के प्रमुख विद्रोह एवं आंदोलन

सन १८५५ का संथाल विद्रोह और १८३१ का कोल विद्रोह झारखंड के इतिहास में महत्वपूर्ण मील के पत्थर साबित हुए। इन विद्रोहों ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ जनजागृति पैदा की और स्थानीय जनता को संगठित किया। इसके बाद भी विभिन्न प्रकार के आंदोलन और संघर्ष होते रहे, जिनमें १९७०-८० के दशक में झारखंड मुक्ति मोर्चा का आंदोलन प्रमुख है।

इन आंदोलनों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में देखें तो पाएंगे कि झारखंड में सामाजिक और आर्थिक असमानताएँ, भूमि अधिग्रहण, और संसाधनों की लूट ने आदिवासी समुदायों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने पर मजबूर किया। इन संघर्षों ने झारखंड की राजनीतिक धारा को भी एक नई दिशा दी और अंततः २००० में झारखंड को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता मिली।

झारखंड के प्रमुख विद्रोह एवं आंदोलन

  • जब कंपनी ने सन् 1767 में इस क्षेत्र में पदार्पण किया, तभी यहाँ असंतोष व्याप्त हो गया था। जनजातीय जीवन वैसे भी कठिन था ऊपर से प्राकृतिक आपदाओं तथा अकाल ने इनके सामने बड़े भीषण संकट पैदा कर दिए। आर्थिक कठिनाइयों और अन्न के अभाव ने इन जनजातियों को तोड़कर रख दिया। उस पर भी मुगलों, मराठों एवं स्थानीय जमीदारों ने इनका दमन व शोषण करके इन्हें विद्रोही बना दिया।
  • अंग्रेजों के आने से जनजातीय लोगों को अपनी पहचान व स्वतंत्रता खतरे में पड़ती दिखाई देने लगी थी। 17वीं शताब्दी के अंत में जनजातीय विद्रोह शुरू हो गए थे। अंग्रेजी शासन में कुल 13 जनजातीय विद्रोह हुए, जिनमें से मुख्य विद्रोहों का वर्णन इस प्रकार है

झारखंड का तमाड़ विद्रोह

  • सन् 1771 में अंग्रेजों ने छोटानागपुर पर अपना अधिकार जमा लिया था और यहाँ के राजाओं एवं जमींदारों को कंपनी का संरक्षण मिल चुका था।
  • जमींदारों ने किसानों की जमीनें हड़पनी शुरू कर दी थीं। इस शोषण नीति ने उराँव जनजाति के लोगों में विद्रोह की आग भड़का दी।
  • इस जनजाति ने सन् 1789 में अपने विद्रोही तेवर दिखाने शुरू कर दिए और जमींदारों पर टूट पड़े।
  • सन् 1794 तक इन विद्रोहियों ने जमींदारों को इतना भयभीत कर दिया कि उन्होंने अंग्रेज सरकार से अपनी रक्षा करने की गुहार लगाई। अंग्रेजों ने परिस्थिति को भाँपा और पूरी शक्ति से विद्रोह को कुचल दिया।

झारखंड का तिलका आन्दोलन (1783-1785)

  • तिलका आन्दोलन की शुरुआत 1783 ई. में तिलका मांझी और उनके समर्थको द्वारा की गयी थी। इस आंदोलन का प्रमुख केन्द्र वनचरीजोर था, जो वर्तमान में भागलपुर के नाम से जाना जाता है।
  • तिलका मांझी का दूसरा नाम जबरा पहाड़ीया था।
  • 1785 ई. में तिलका मांझी को भागलपुर में बरगद के पेड़ से फाँसी दे दिया गया।
  • झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों में सर्वप्रथम शहीद होने वाले सेनानी तिलका मांझी हैं।
Also Read:  झारखंड में स्थानीय राजवंशों का उदय | Notes for JSSC and JPSC

झारखंड का चेरो विद्राह

  • यह विद्रोह 1800-1818 ई. तक पलामू में चेरो जनजातियों द्वारा किया गया था।
  • 1800 ई. में इसका नेतृत्व भूखन सिंह तथा भूषण सिंह के द्वारा किया गया था।
  • सन् 1802 में इस विद्रोही चेरो नेता को फाँसी दे दी गई और इसके बाद यह विद्रोह भी धीरे-धीरे समाप्त हो गया।

झारखंड का हो विद्रोह

यह विद्रोह सन् 1821-22 में छोटानागपुर के ‘हो‘ लोगों ने सिंहभूम के राजा जगन्नाथ सिंह के विरुद्ध किया।


झारखंड का कोल विद्रोह

  • यह व्यापक विद्रोह छोटानागपुर पलामू, सिंहभूम और मानभूम की कई जनजातियों का संयुक्त विद्रोह था, जो अंग्रेजों के बढ़ते हस्तक्षेप तथा शोषण के खिलाफ उपजा था। अंग्रेज समर्थित जमींदार इन वर्गों विशेषकर कृषकों का इस तरह से शोषण कर रहे थे।
  • मुंडा जनजाति ने बंदगाँव में आदिवासियों की एक सभा बुलाई। इस सभा में लगभग सात कोल आदिवासी आए और वहीं से यह भीषण विद्रोह आरंभ हुआ।
  • विद्रोहियों का नेतृत्व बुद्ध भगते, सिंग राय और सूर्य मुंडा कर रहे थे। अंग्रेजी सेना की कमान कैप्टन विल्किंसन के हाथों में थी। बुद्ध भगत अपने डेढ़ सौ सहयोगियों के साथ मारा गया। यह विद्रोह लगभग पाँच साल तक चला।
  • कंपनी ने ‘रेगुलेशन – XIII’ नाम से एक नया कानून बनाया, जिसके अंतर्गत रामगढ़ जिले को विभाजित किया गया। एक और अलग नए प्रशासनिक क्षेत्र का गठन किया गया, जिसमें जंगल महाल और ट्रिब्यूटरी महाल के साथ एक नन- रेगुलेशन प्रांत बनाया गया। इस प्रशासनिक क्षेत्र को जनरल के प्रथम एजेंट के रूप में गवर्नर के अधीन किया गया। इस व्यवस्था में विल्किंसन को पहला गवर्नर बनाया गया।
  • ‘कोल विद्रोह’ झारखंड के इतिहास में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि इसके अनेक दूरगामी परिणाम हुए।
  • इसी विद्रोह ने प्रशासनिक व्यवस्था के सुधार की नींव रखी।

झारखंड का भूमिज विद्रोह

  • भूमिज विद्रोह को गंगानारायण हंगामा भी कहा जाता है।
  • यह विद्रोह जनजातीय जमीदारों और जनजातीय लोगों का संयुक्त विद्रोह था, जिसकी अगुआई बड़ाभूम के राजा बेलाक नारायण के पोते गंगानारायण ने की थी। इस विद्रोह के पीछे कुछ राजनीतिक कारण तो थे ही, साथ ही मूल रूप से यह विद्रोह आदिवासी उत्पीड़न से उपजा था।
  • इस लड़ाई में गंगानारायण मारा गया और खरसावाँ के ठाकुर ने उसका सिर काटकर कैप्टन विल्किंसन को उपहार में भेज दिया।

झारखंड का संथाल विद्रोह

  • वीरभूम, ढालभूम, सिंहभूम, मानभूम और बाकुड़ा के जमींदारों द्वारा सताए गए संथाल 1790 ई. से ही संथाल परगना क्षेत्र, जिसे दामिन-ए-कोह कहा जाता था, में आकर बसने लगे। इन्हीं संथालों द्वारा किया गया यह विद्रोह झारखंड के इतिहास में सबसे अधिक चर्चित हुआ। विद्रोह के कारणों में कृषक उत्पीड़न प्रमुख था।
  • संथाल जनजाति भी कृषि और वनों पर निर्भर थी, लेकिन जमींदारी प्रथा ने इन्हें इनकी ही भूमि से बेदखल करना शुरू कर दिया था।
  • सन् 1855 में हजारों संथालों ने भोगनाडीह के चुन्नु माँझी के चार पुत्रों-सिद्धू, कान्हू, चाँद तथा भैरव के नेतृत्व में एक सभा की, जिसमें उन्होंने अपने उत्पीड़कों के विरुद्ध लामबंद लड़ाई लड़ने की शपथ ली। उन्होंने एकजुट होकर अपनी भूमि से दीकुओं को चले जाने की चेतावनी दी। इन दीकुओं में अंग्रेज और उनके समर्थित कर्मचारी, अधिकारी तथा जमींदार आदि थे।
  • इसी बीच दरोगा महेशलाल दत्त की हत्या कर दी गई। चेतावनी देने के दो दिन बाद संथालों ने अपने शोषकों को चुन-चुनकर मारना शुरू कर दिया।
    इस विद्रोह का मुख्य नारा था- “करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो।”
  • हजारीबाग में इस विद्रोह का नेतृत्व लुबाई माँझी एवं अर्जुन माँझी ने तथा वीरभूम में गोरा माँझी ने किया था। इस विद्रोह का दमन करने हेतु 7 जुलाई, 1855 को जनरल लायड को भेजा गया था।
  • अंग्रेजों ने इस विद्रोह के दौरान संथाल विद्रोहियों से बचाव हेतु पाकुड़ में मार्टिलो टावर का निर्माण कराया था।
  • संथाल विद्रोहियों ने पाकुड़ की रानी क्षमा सुंदरी से इस विद्रोह के दौरान सहायता मांगी थी।
  • चाँद और भैरव गोलियों के शिकार हो वीरगति को प्राप्त हुए। सिद्धू और कान्हू पकड़े गए, उन्हें बरहेट में 5 दिसंबर,1855 को फाँसी दे दी गई।
  • जनवरी 1856 ई. तक संथाल परगना क्षेत्र में संथाल विद्रोह को दबा दिया गया। इस संथाल विद्रोह के परिणामस्वरूप 30 नवंबर, 1856 ई. को विधिवत संथाल परगना जिला की स्थापना की गई और एशली एडेन को प्रथम जिलाधीश बनाया गया। प्रत्येक साल इस विद्रोह की याद में राज्य में ‘हूल’ अर्थात् संथाल विप्लव दिवस 30 जून को मनाया जाता है।
Also Read:  झारखंड का इतिहास | History of Jharkhand Notes for JSSC and JPSC

झारखंड का सरदारी आंदोलन

  • 1850 ई. और उसके बाद इस क्षेत्र में अनेक आदिवासियों द्वारा ईसाई धर्म अपना लेने से भूमि की समस्या और बदतर हो गई। ईसाई धर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार के विरुद्ध जनजातीय सुधारवादी आंदोलन चले। इन्हीं में सरदारी आंदोलन सन् 1859 से 1881 के मध्य चला।
  • इसका उल्लेख एस. सी. राय ने अपनी पुस्तक ‘द मुंडाज’ में किया है। वास्तव में यह भूमि के लिए लड़ाई थी।
  • सामान्यतः यह आंदोलन तीन चरणों में पूर्ण हुआ। प्रथम भूमि आंदोलन (1858-81 ई.), द्वितीय पुराने मूल्यों को पुनः स्थापना संबंधी आंदोलन (1881-90 ई.) और तृतीय राजनीतिक आंदोलन (1890-95 ई.)।

झारखंड का खरवार आंदोलन (1874)

खरवार (संथाल) आंदोलन, जिसका नेतृत्व भागीरथ माँझी ने किया था, का उद्देश्य प्राचीन मूल्यों और जनजातीय परंपराओं को पुनः स्थापित करना था। आंदोलन के प्रति पूर्ण समर्पण वाले सफाहोर कहलाए और उदासीन लोग बाबजीया कहलाए। बेमन पूजकों को मेलबरागर कहा गया। इस आंदोलन को ही साफा-होर आंदोलन भी कहा जाता है।

झारखंड का टाना भगत आंदोलन

  • यह आंदोलन बिरसा आंदोलन से ही जनमा था। यह भी एक बहुआयामी आंदोलन था, क्योंकि इसके नायक भी अपनी सामाजिक अस्मिता, धार्मिक परंपरा और मानवीय अधिकारों के मुद्दों को लेकर आगे आए थे। यह आंदोलन सन् 1914 में शुरू हुआ।
  • टाना भगत कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि उराँव जनजाति की एक शाखा थी, जिसने कुडुख धर्म अपनाया था।
  • इस आंदोलन के नायक के नाम पर ‘जतरा भगत’ नामक नौजवान को मान्यता मिली थी, जो अलौकिक सिद्धियों में रत रहता था। जनश्रुति के आधार पर इसी जतरा भगत को ‘धर्मेश‘ नामक उराँव देवता ने दर्शन दिए थे और उसे कुछ निर्देश देकर इस आंदोलन को शुरू करने की आज्ञा दी थी।
  • जतरा भगत लोगों में जल्दी ही वह बहुत लोकप्रिय हो गया और लोग उसकी प्रत्येक बात को आत्मसात् करने लगे। इससे अंग्रेज घबरा गए और उन्होंने जतरा भगत को गिरफ्तार कर लिया। इससे उराँव लोगों में रोष फैल गया। अंग्रेज इस आंदोलन से संबंधित सभी लोगों को गिरफ्तार करने में जुट परिणाम यह हुआ कि हिंसा भड़क उठी और एक सामाजिक जनजागरण व्याप्त हो गया। अंग्रेजों ने बड़ी क्रूरता से इस नांदोलन को दबा दिया, फिर भी यह आंदोलन सामाजिक चेतना जगाने में सफल रहा।
Also Read:  झारखंड का प्राचीन इतिहास | Ancient history of Jharkhand Notes for JSSC and JPSC

वर्तमान समय की स्थिति

वर्तमान समय में झारखंड में आंदोलनों और विद्रोहों की स्थिति जटिल और विविधतापूर्ण है। यह राज्य अपनी समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके साथ ही यहां की जनजातीय आबादी और स्थानीय समुदायों की अपनी विशिष्ट समस्याएं भी हैं। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए झारखंड में कई आंदोलन और विद्रोह आज भी सक्रिय हैं।

झारखंड में चल रहे आंदोलनों में से एक महत्वपूर्ण मुद्दा भूमि अधिग्रहण का है। स्थानीय जनजातीय समुदाय अपनी भूमि की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। औद्योगिकीकरण और खनन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामलों ने कई बार जनजातीय समुदायों के विरोध को जन्म दिया है। ये आंदोलन न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

सामाजिक न्याय और अधिकारों की मांग भी झारखंड में एक प्रमुख आंदोलन का रूप ले चुकी है। महिला अधिकार, आदिवासी अधिकार और दलित अधिकार जैसे मुद्दों पर संगठित आंदोलन यहां की राजनीति और समाज को प्रभावित कर रहे हैं। इन आंदोलनों के माध्यम से समुदाय अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए आवाज उठा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके अलावा, झारखंड में पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कई आंदोलन चल रहे हैं। वन संरक्षण, जल संसाधनों की रक्षा और जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए स्थानीय समुदायों और संगठनों द्वारा कई पहल की जा रही हैं। इन पहलों का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखना है, बल्कि स्थानीय समुदायों के जीवनयापन के साधनों की भी रक्षा करना है।

संक्षेप में, झारखंड में वर्तमान समय के आंदोलन और विद्रोह राज्य की सामाजिक और राजनीतिक संरचना को गहराई से प्रभावित कर रहे हैं। ये आंदोलन न केवल स्थानीय समुदायों की समस्याओं को उजागर कर रहे हैं, बल्कि समाधान के लिए भी मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।


Leave a comment